-
Advertisement
PangiValley/Chamba/HimachalPradesh
जिला चंबा की अति दुर्गम और जनजातीय पांगी घाटी में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन ठप हो गया है। यहां पर 7 इंच तक हिमपात हुआ है जिससे घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कल से हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां के रास्ते फिसलन भरे और सफर मुश्किल हो गया है। वहीं निचले क्षेत्रों साच, फिन्डूरु, किलाड़, पूर्थी, लूज और धरवास में भी 1 से 2 इंच तक हिमपात हुआ। मौसम में अचानक बदलाव से ग्रामीणों को आवागमन, पशु चारे और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

