-
Advertisement
shimla/VirbhadraSingh/SoniaGandhi
हिमाचल के छह बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह की रिज पर लगी प्रतिमा का कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनावरण किया। सोनिया गांधी ने रिमोट का बटन दबाकर प्रतिमा के सामने लगा पर्दा हटाया। इसके बाद उन्होंने वीरभद्र सिंह की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।पूरा शिमला वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से सैकड़ों लोग शिमला पहुंचे हैं। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा मशहूर एवं वयोवृद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। इसकी ऊंचाई 9 फीट है। इसे बनाने में लगभग 24 लाख रुपए खर्च आया है। यह प्रतिमा अष्टधातु की बनी है। इसमें सबसे ज्यादा तांबा व जिंक धातु का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा है।
