-
Advertisement
भारतीय महिला टीम की गेंदबाज रेणुका ठाकुर को एक करोड़ पुरस्कार देगी सुक्खू सरकार
Renuka Thakur: महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाली भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को सरकार एक करोड़ रुपये देगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वो सपना पूरा कर दिखाया, जो हर पहाड़ की बेटी देखती है। संघर्षों से जीतकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनना, यह देश और हिमाचल का गौरव है।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को सरकार की तरफ़ से एक करोड़ देने की घोषणा की@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @Agnihotriinc #RenukaThakur #SukhvinderSukhu #HimachalPride #WomenInCricket #GovernmentReward #OneCroreAward #IndianCricket pic.twitter.com/Z8X4koGiTt
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 3, 2025
भारत की बेटियों ने दुनिया में नाम रोशन किया
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है। साथ ही हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को भी फोन करके वर्ल्ड कप में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। सीएम ने कहा कि भारत की बेटियों ने दुनिया में नाम रोशन किया है। जिसको देखते हुए भारतीय महिला वर्ल्ड कप टीम की हिस्सा रही हिमाचल के रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर को प्रदेश सरकार की और से एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रेणुका की बेहतर गेंदबाजी की बदौलत भारत जीत की दहलीज पर पहुंचा हैं।रेणुका ने दिखाया कि जुनून और विश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
पार्षदों के साथ सीएम की बैठक
मेयर पद के रोस्टर को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्षदों के साथ सरकारी आवास ओक ओवर में बैठक की। कांग्रेस पार्षदों के बीच चल रहे मतभेदों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मुद्दे पर सीएम ने कहा कि भविष्य में सभी पार्षद मिलजुल कर काम करेंगे।
पर्यटन के लिहाज के परियोजना फायदेमंद
कुल्लू में प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे को लेकर सीएम ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से ये रोपवे महत्वपूर्व है। इस रोपवे को मामले की कुल्लू के विधायक विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ठाकुर देख रहें हैं। बिजली महादेव रोपवे केन्द्र की परियोजना हैं। वह देवी देवताओं का सम्मान करते हैं। लेकिन पर्यटन के लिहाज के ये परियोजना फायदेमंद हैं।
संजू चौधरी
