-
Advertisement
Light Drizzle|Himachal|WeatherUpdate
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। हमीरपुर के बड़सर, सुजानपुर, कांगड़ा के देहरा व अन्य क्षेत्रों में रात में तेज तूफान चला। शिमला व कांगड़ा के कई भागों में रात में हल्की बारिश हुई। आज भी प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार है। शिमला में आज सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे। मगर अब बादल छंटने शुरू हो गए है। कल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर मौसम में हल्के बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 3 डिग्री की कमी के बाद पारा 9.4 डिग्री तक गिरा है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है। मनाली में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में चला गया है, जबकि 14 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री, केलांग का -0.1 और कुकुमसैरी का -0.9 डिग्री तक गिर गया है। इससे रात और सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है।
