-
Advertisement
ChambaClash/CMSukhu/Himacha
चंबा में दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। इससे, चंबा में पूरी रात तनावपूर्ण माहौल रहा। आज सुबह हिंदू संगठन और स्थानीय लोग चंबा में इकट्ठे हुए और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ये लोग चक्का जाम कर मारपीट व देवी-देवताओं को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चंबा पुलिस ने अब तक अश्मीत खान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक सुराग नहीं लग पाया। मैके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
