-
Advertisement
Bilaspur/EVM/Spbilaspur
बिलासपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा में तैनात 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। इन जवानों पर ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है।इनमें 2 हेड कॉन्स्टेबल और 6 कॉन्स्टेबल शामिल है। सस्पेंशन के बाद इन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इलेक्शन कमीशन ने बिलासपुर कॉलेज और लखनपुर में ईवीएम रखी हुई है। इन पुलिस जवानों को ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात कर रखा था। बिलासपुर के एडिश्नल एसपी शिव चौधरी ने दोनों जगह का औचक निरीक्षण किया तो तो ये जवान ड्यूटी से नदारद पाए गए। एएसपी ने इसकी जानकारी एसपी बिलासपुर संदीप धवल को दी।इसके बाद, एसपी संदीप धवल ने बीती शाम को यह कार्रवाई की है। लाइन हाजिर करने के बाद इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
