-
Advertisement
Himachalpradesh / Punjab / RoadAccident / Caraccident
हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो लड़कियां और तीन लड़के थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है और सभी की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। जबकि पुलिस कार के नंबर के आधार पर मृतकों की जांच करने में जुटी है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि यह हादसा कार के ओवर स्पीड के कारण हुआ। पुलिस के अवसरा अभी एक युवक की पहचान हुई है जो कि लुधियाना के जगरांओ का रहने वाला है।

