-
Advertisement
HimachalPradesh / Pensioners / JointStruggleCommittee / ShimlaMeeting / SukhvinderSinghSukhu
अपनी लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने आज सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम सुक्खू ने एक महीने के अंदर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया, साथ ही पेंशनरों के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हामी भरी। जाहिर है मांगों को लेकर पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान आक्रोश रैली निकाली थी। समिति ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग उठाई थी।

