-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma ने Sonia Gandhi को दी Birthday की शुभकामनाएं,अपने बर्थडे बिश में कही ये बात
Dr Rajesh Sharma Birthday Wishes Sonia Gandhi: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को उनके जन्मदिन पर बधाई (Birthday Wishes) दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। डॉ राजेश ने एक बयान में कहा है कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। डॉ राजेश ने शुभकामनाओं के साथ ही सोनिया गांधी को हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची चैंपियन बताया।
सोनिया गांधी का आज 79वां जन्मदिन
डॉ राजेश(Dr Rajesh Sharma) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची चैंपियन, विपरीत परिस्थितियों में भी अत्यंत शालीनता, गरिमा और साहस का परिचय देने वाली महिला बताया है। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी के सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। सोनिया गांधी का आज 79वां जन्मदिन है।
सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं
डॉ राजेशने कहा कि सोनिया गांधी एक ऐसी नेता हैं जिनकी भारत और कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और विश्वास एक प्रेरणा है। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की वकालत करते हुए, उनके विजन ने लाखों हाशिए के लोगों के उत्थान और भारत के कल्याणकारी राज्य को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया है। वर्ष 1998 में सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। सोनिया गांधी ने मात्र 6 वर्षो में पार्टी को सत्ता तक पहुंचा दिया। इसके बाद कांग्रेस 10 वर्षों तक सत्ता में रही। इस दौरान टाइम मैग्जीन ने सोनिया गांधी दुनिया की शक्तिशाली हस्तियों में जगह दी। उन्हें भारत की सबसे शक्तिशाली हस्ती बताया।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

