-
Advertisement
इस शख्स ने कर दिया सर्दी में नहाने का जुगाड़, देखकर आप भी पकड़ लेंगे माथा- Video
Winter Shower Jugaad: सर्दियों का मौसम हैं ऐसे में सबसे मुश्किल काम है नहाना। कई लोग नहाने से बचते रहते हैं। ठंडा पानी देखकर आत्मा भी कांप उठती है। हर किसी के घर में गीजर तो नहीं होता और बिजला की रॉड से पानी गर्म करने में समय लगता है। ऊपर से बिजली ना हो को कोई क्या करे। गैस- स्टोव भी मुमकिन ना हो तो देसी जुगाड़ काम आ जाता है। अब इस शख्स को नहाना था और इसने नहाने के लिए ऐसा जुगाड़ किया कि बड़े- बड़े वैज्ञानिक भी हक्के-बक्के रह गए…. आप खुद ही देख लें…..
सर्दी में नहाने का नया जुगाड़, गीजर कंपनी वाले सदमे में है 😃
क्या कहता था america 😃 pic.twitter.com/TjUypPh5l7— Dashrath Dhangar (@DashrathDhange4) December 7, 2025
इस वायरल वीडियो में शख्स ने फिजिक्स के नियमों का इस्तेमाल करते हुए नल के नीचे तेल का खाली टीन लगा रखा है। उस टीन के ठीक नीचे एक तसले में आग जल रही है। नल से पानी टीन में गिरता है, नीचे जल रही आग उसे तुरंत गर्म करती है और टीन में लगे पाइप से गरमा-गर्म पानी सीधा नहाने वाले के सिर पर गिरता है। शख्स मजे से शैम्पू लगाकर नहा रहा है और उसे ठंड का कोई डर नहीं है।
भाई को तुरंत भारत रत्न दो
यह वीडियो के जुगाड़ को देखकर लोटपोट हो रहे हैं। क्लिप को X यूजर @DashrathDhange4 ने पोस्ट किया और लिखा – सर्दी में नहाने का नया जुगाड़, गीजर कंपनी वाले सदमे में है, एक यूजर ने लिखा- भाई को तुरंत भारत रत्न दो! इसने तो गीजर कंपनियों का धंधा चौपट कर दिया। दूसरे ने कहा- अमेरिका: हमारे पास टेक्नोलॉजी है। भारत: हमारे पास कनस्तर और माचिस है! तीसरे ने कमेंट किया- इसे कहते हैं आपदा में अवसर ढूंढना। लेकिन भाई, ध्यान रखना कहीं प्लास्टिक वाला पाइप ना पिघल जाए!
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

