-
Advertisement
Indora | Dogs | Cow
जिला कांगड़ा में पशु क्रूरता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंदौरा क्षेत्र के माजरा में जिंदा गाय को सैकड़ों कुत्तों के आगे नोचने के लिए छोड़ दिया गया। कुत्तों द्वारा नोची जा रही जिंदा गाय का एक वीडियो भी आसपास के लोगों ने बनाया और इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर यह मामला खुला और पुलिस ने मौके पर जाकर उस गाय को कुत्तों से छुड़ाया और उपचार के लिए गौशाला में भेजा। पठानकोट की रहने वाली एक महिला द्वारा माजरा में निजी तौर पर एक संस्था बनाई है।संस्था द्वारा माजरा में लगभग 300 कुत्तों के लिए एक शेड बना रखा है।स्थानीय लोगों का आरोपहै कि महिला इन कुत्तों को खाने के लिए जिंदा पशुओं को उनका भोजन बनाकर परोस देती है। चर्चा है कि यह पशु क्रूरता का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है।

