-
Advertisement
HimachalPradesh / Shimla / BJP / JPNadda / JairamThakur / RajeevBindal
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के राज्य कार्यालय के शिलान्यास के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद शिमला पहुंचेंगे। जेपी नड्डा का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अंदरखाते इस दौरे से दूरगामी संदेश मिलने के क्यास लगाए जा रहे हैं। शिमला के टुटू के समीप मजठाई पंचायत में 6.5 बीघा जमीन पर बीजेपी का 4 मंजिला भवनबनना है। नगर निगम शिमला की सीमा से बाहर इसकी निर्माण टीसीपी के तहत आने वाले क्षेत्र में किया जाना प्रस्तावित है। नड्डा के दौरे से पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय के नवनिर्मित होने वाले शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। कल प्रातः नड्डा प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे
