-
Advertisement
झूठ बोलते हैं नेता प्रतिपक्ष सीएम सुक्खू बोले- उनकी बातों का जवाब देने का मन नहीं करता
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने को राज्य सचिवालय शिमला में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक ली। बैठक के बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान सीएम ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष केवल झूठ बोलते हैं, उनकी बातों का जवाब देने का मन नहीं करता।
नेता प्रतिपक्ष 1500 करोड़ दिलाने में मदद करें
सीएम सुक्खू ने कहा कि पीएम मोदी ने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ देने की घोषणा की थी। नेता प्रतिपक्ष केवल उसे दिलाने में मदद करें। नेता प्रतिपक्ष को सोचना चाहिए क्या वे सिराज के दुश्मन हैं। केंद्र से मिलने वाली सहायता का सबसे ज्यादा लाभ सराज आपदा प्रभावितों को होगा। सीएम ने कहा जनजातीय मामलों के मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसेरी में बार-बार सड़क बंद होने की समस्या को देखते हुए एक नई सड़क का प्रस्ताव रखा है, सरकार जल्द इस पर काम करेगी। सरकार जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है, इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों में विंड एनर्जी और सोलर एनर्जी पर भी काम किया जा रहा है। इस दौरान सीएम ने जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे पर कहा कि जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हैं, उनका हिमाचल में स्वागत है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

