-
Advertisement
Shimla /JPnadda / BJP / JairamThakur / AnuragThakur
हिमाचल की राजधानी शिमला में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ग्रैंड वेलकम किया। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नड्डा पहली बार प्रदेश पहुंचे हैं। पीटरहॉफ में नड्डा ने ओपन जीप में सवार होकर अभिवादन स्वीकार किया। पार्टी वर्करों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा की। जेपी नड्डा ने भी उनके स्वागत को पहुंचे वर्करों पर फूल बरसाए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा-केंद्र ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल 3789 करोड़ दिए। मगर उनका दुरुपयोग हुआ। बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ।
