-
Advertisement
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की लेंगे जगह
BJP New Chief: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है-भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
https://twitter.com/narendramodi/status/2000177283756392745
बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन केबीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई है। पीएम ने एक्स पर लिखा -नितिन नवीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन काअनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और ज़मीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मज़बूत करेगा। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई……
बांकीपुर से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री है। वे बीजेपी के एक युवा और तेज-तर्रार नेता के रूप में जाने जाते हैं। नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रह चुके हैं और जेपी आंदोलन से जुड़े थे। वे बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता और तब से वे लगातार 2010, 2015 और 2020 में भी विधायक चुने गए हैं। 2020 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था। नितिन नबीन ने 2025 के विधानसभा चुनाव में भी बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

