-
Advertisement
सफला एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, ये उपाय करने से भरी रहेगी तिजोरी
Saphala Ekadashi 2025: पौष मास के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी काम सफल हो जाते हैं। हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए इस साल 15 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रहेगा।
सफला एकादशी पूजा विधि
सफला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कर लें। इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प करें। फिर घर की अच्छे से साफ-सफाई करें।पूजा स्थल को साफ कर लें. वहां गंगा जल का छिड़काव करें। फिर पूजा स्थल पर शुभ मुहूर्त में लकड़ी के पटिए पर वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान विष्णु का चित्र या प्रतिमा रखें।फिर भगवान को फूलों की माला पहनाएं और कुमकुम से तिलक करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। भगवान को फूल, फल, अबीर, गुलाल, रोली आदि चीजें एक-एक करके अर्पित करें। पूजा करते समय ऊं नम: भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। इसके बाद भगवान को भोग लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पूजा के समय सफला एकादशी की कथा का पाठ करें या सुनें। अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें।
सफला एकादशी पर कर लें उपाय
सफला एकादशी के दिन एक लाल कपड़ा ले लें। लाल कपड़े के ऊपर एक चुटकी हल्दी डाल दें। फिर लाल कपड़े पर दो लौंग और एक रुपये का सिक्का रख दें।इसके बाद लाल कपड़े की पोटली बनाकर भगवान शिव के मंदिर में रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने के 24 घंटे बाद चमत्कार होगा। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कभी भी घर में धन की तिजोरी खाली नहीं होगी।
सफला एकादशी के दिन व्रत और भगवान विष्णु का पूजन करने से काम में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होती हैं।सफला एकादशी का व्रत रखने से हजारों सालों की तपस्या के बराबर फल मिलता है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद सदा बना रहता है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

