-
Advertisement
शिमला के बेनमौर में पुराना मकान जल कर राख, दिल्ली में रहते है मकान मालिक
Fire in Shimla: शिमला के बेनमौर में मच्छी वाली कोठी के समीप एक भीषण अग्निकांड हुआ। इस घटना में एक पुराना मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि आग लगने के समय मकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जिस इमारत में आग लगी, उसके मालिक संदीप साहनी बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। घटना के वक्त मकान पूरी तरह खाली था। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। हालांकि, तब तक आग मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले चुकी थी, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।
शिमला की मच्छी वाली कोठी के समीप भवन में देर रात लगी भयंकर आग से भारी नुकसान हुआ है।#shimla #bhawanfire #fire #dangerousfire #loss #firebrigade #himachalpradesh #himachalabhiabhi #analpatrwal #Followers pic.twitter.com/Y3YVtCGPAt
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 15, 2025
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

