-
Advertisement
HPCA / CricketElections / HPCAElection2025 /Dharmshala / CricketAdministration
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की ओर 20 दिसंबर को एचपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों के चुनाव होगा। 30 अक्तूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके। अब जबकि मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव से एक दिन पहले 19 दिसंबर को पांच पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। अगर किसी पद के लिए एक नामांकन प्राप्त होता तो उम्मीदवार को विजय घोषित कर दिया जाएगा। मौजूदा कार्यकारिणी में कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है।
