-
Advertisement
सीएम सुक्खू बने चंबा के बेसहारा बच्चों के सहारा, वीडियो कॉल पर बात कर मदद का दिया भरोसा
CM Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों की मदद के लिए खुद पहल की है। सीएम ने इन बच्चों में बड़ी बहन निशा से वीडियो कॉल पर बात कर ना सिर्फ उनका हाल जाना, बल्कि उन्हें पूरी सरकारी मदद का भरोसा भी दिलाया।
चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई केंद्र से जारी रहेगी
सीएम सुक्खू ने निशा से बातचीत के दौरान कहा कि चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई (चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन) केंद्र के माध्यम से जारी रखी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा और रहन-सहन का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जाएगा।
परिवार का एक भाई चेन्नई में
सीएम ने यह भी कहा कि परिवार का एक भाई चेन्नई में है, उसे भी हिमाचल बुलाया जा सकता है। चारों बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। निशा ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जिस पर सीएम ने उसे फिर से पढ़ाई शुरू कर 11वीं और 12वीं की शिक्षा पूरी करने का आग्रह किया। इसके साथ ही सीएम ने जमीन से जुड़े लंबित ऋण (लोन) के मामले का समाधान निकालने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
न सिर पर पक्की छत और न ही भविष्य
जाहिर है पिछले दिनों चंबा जिला की ग्राम पंचायत भजोत्रा के गाँव मटवाड़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया था। यहां पर 4के सिर से पिता का साया उठ गया और कुछ समय बाद बीमारी से जूझ रही मां भी उन्हें छोड़कर चली गई। इन मासूमों के पास न सिर पर पक्की छत और न ही भविष्य की कोई ठोस सुरक्षा। मकान में तरफ मवेशी बंधे थे और दूसरी तरफ बच्चे अपने बिस्तरों पर बैठे आंसू बहा रहे थे। पूरा मामला जब प्रशासन तक पहुंचा तो बच्चों की मदद के लिए कुछ हाथ आगे आए। जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद राज्य सरकार की ‘सुखाश्रय योजना’ के तहत इन बच्चों को सभी लाभ देने का फैसला लिया गया।
रविंद्र चौधरी

