-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma बोले , मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोज़र चलाकर जनता पर किया सीधा हमला
Dr Rajesh Sharma: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब संसद में आम सहमति से मनरेगा कानून पास किया गया था। यह एक क्रांतिकारी कदम था, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिला। खासतौर पर गरीब, वंचित और अतिगरीब वर्ग के लिए यह रोजी-रोटी का बड़ा सहारा बना।
मनरेगा से ग्राम पंचायतें मजबूत हुईं
डॉ राजेश ने कहा कि मनरेगा ने गांवों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोका और लोगों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया। इससे ग्राम पंचायतें मजबूत हुईं और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को आगे बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 साल में मोदी सरकार ने मनरेगा को लगातार कमजोर करने की कोशिश की,जबकि कोविड के कठिन समय में यही योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई थी।अब हाल में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। ना सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि मनरेगा का रूप-स्वरूप बिना विचार-विमर्श किए, बिना किसी से सलाह-मशविरा किए, बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से बदल दिया गया। ये सीधे सीधे आम जनता पर हमला है।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

