-
Advertisement
लकड़ी से बने इंस्ट्रूमेंट से इस शख्स ने बजाई ऐसी धुन, जिसने सुना वो हो गया मंत्रमुग्ध ..Viral Video
Viral Video: सच्ची कला साधनों की मोहताज नहीं होती, हुनर रास्ते पर भी चमक जाता है……कई बार हम अपने आसपाल ऐसे लोगों को देखते हैं जिनका हुनर बोलता है , जिसे देखते ही हम उन की कला पर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं…कभी-कभी हमें ऐसी धुन सुनने को मिल जाती है, जो दिल को सुकून देती है । प्रोफेशनल सिंगर या म्यूजिशियन अलग-अलग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की मदद से शानदार धुन बनाते हैं और गाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास बढ़िया इंस्ट्रूमेंट्स तो नहीं होते, लेकिन फिर भी वो कुछ न कुछ जुगाड़ कर लेते हैं और ऐसी धुन बजा देते हैं कि लोगों का दिल खुश हो जाता है। एक ऐसे ही टेलेंटेड शख्स से आप मिलवाते हैं , जिन्होंने लकड़ी से बने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मदद से गजब की धुन बजाई है।
https://twitter.com/Jimmyy__02/status/2002664183066927519
इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Jimmyy__02 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘ना कोई मंच, ना स्पॉटलाइट. सड़क किनारे बैठा एक गरीब संगीतकार अपने हाथ से बने लकड़ी के वाद्य यंत्र से बॉलीवुड धुनें बजाकर लोगों को हैरान कर देता है. यह साबित करता है कि सच्ची प्रतिभा दिल से निकलती है और कहीं भी मिल सकती है’…. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग ने अपने हाथों में बांस से बनी सारंगी पकड़ी हुई है और उसकी मदद से पहले तो वो किशोर कुमार का गाना ‘चेहरा है या चांद खिला है’ बजाता है और फिर शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का टाइटल ट्रैक बजाकर दिल खुश कर देता है. ये अनोखा इंस्ट्रूमेंट बजाते समय बुजुर्ग की आंखों में गजब का सुकून दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे उसे संगीत से बहुत प्रेम हो। उसकी सारंगी भले ही साधारण बांस से बनी हो, लेकिन उससे निकलने वाली धुन सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच जाती है
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

