-
Advertisement
फतेहपुर के स्थाना में महिला को देवर ने किया लहूलुहान, सिर पर गहरी चोटें
Kangra News: जिला नूरपुर अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना निवासी सीमा देवी पत्नी मोहिंद्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के देवर ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दे रही है। मारपीट के दौरान सीमा देवी के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हो गई थीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की हालत में अब सुधार हो रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल है। समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने मामले में कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि महिलाओं और बेटियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस मामले पर एसपी नूरपुर कुलभूषण बर्मा ने बताया कि मोहिन्द्र सिंह की शिकायत पर राम कृष्ण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं, बहुओं और बेटियों के साथ इस तरह के मामलों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

