-
Advertisement
बल्ह में तेंदुए का कोहराम एक व्यक्ति की ली जा#न व चार किए लहूलुहान, ग्रामीणों ने मार गिराया
Leopard Attack Mandi: मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के भड़याल पंचायत के मलवाना गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के भड़याल पंचायत के मलवाना गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।#mandi #lepord #death #injured #lepordattack #MalvanaVillage #himachalpradesh #himachalabhiabhi #analpatrwal pic.twitter.com/mh3dBmXoQq
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 24, 2025
शौच के लिए बाहर गया था शख्स
स्थानीय निवासी पिंकू ने बताया कि बलबीर निवासी भिउली मंडी से उसके घर आया था। सुबह लगभग छह बजे वह शौच के लिए बाहर खेतों की तरफ निकला तो पहले से घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान आदमखोर ने चार अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों में दीनानाथ, जतिन, रेखा और साहिब सिंह प्रवासी मजदूर शामिल हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंच गई है। साथ ही पुलिस की टीम ने भी मौक़े पर पहुंच कऱ लाश को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए छिपे हुए हमलावर तेंदुए को मार गिराया।
संजीव कुमार

