-
Advertisement
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज,बंदे ने निकाला नहाने का गजब जुगाड़ -देखें वीडियो
Viral Video News : हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम बदला-बदला है। शिमला में भी बादल छाए हुए है। मौसम विभाग की माने तो कुल्लू, लाहुल-स्पीति, कांगड़ा और चंबा जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार है, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ठंड का खासा असर देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक हंसाने वाला वीडियो सामने आया है,हालांकि ये वीडियो हिमाचल का नहीं है,लेकिन इसे मौसम से जोडकर देख सकते हैं। ये एक जुगाड़ का वीडियो है।
सर्दी में नहाने का नया जुगाड़, गीजर कंपनी वाले सदमे में है 😃
क्या कहता था america 😃 pic.twitter.com/TjUypPh5l7— Dashrath Dhangar (@DashrathDhange4) December 7, 2025
वायरल हो रहा वीडियो दरअसल नहाने के लिए लगाया गया ऐसा जुगाड़ है जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। शख्स ने नल के नीचे एक तेल का खाली टीन लगा रखा है। उस टीन के ठीक नीचे एक तसले में आग जल रही है। नल से पानी टीन के डब्बे में गिर रहा है, नीचे जल रही आग उसे गर्म कर रही है और टीन में लगे पाइप से गरमा-गर्म पानी सीधा नहाने वाले के सिर पर गिर रहा है। बंदा मजे से शैंपू लगाकर नहा रहा है और उस पर ठंड का असर नहीं हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
सर्दी में नहाने का नया जुगाड़, गीजर कंपनी वाले सदमे में
एक्स पर @DashrathDhange4 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, सर्दी में नहाने का नया जुगाड़, गीजर कंपनी वाले सदमे में है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स मे लिखा है. भाई को तुरंत भारत रत्न दो। इसने तो गीजर कंपनियों का धंधा चौपट कर दिया। इस वीडियो का दूसरा पहलू भी है, यह जुगाड़ देखने में भले ही अच्छा लगे, लेकिन इसे घर पर ट्राई करने से पहले सावधान हो जाना चाहिए। ये खतरनाक हो सकता है।
-पंकज शर्मा

