-
Advertisement
IGMC Shimla | OPD | Sukhu Govt |
https://youtube.com/watch?v=jJJRhQfPNYo
हिमाचल में आज डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। मरीजों को ओपीडी में कोई देखने वाला नहीं है। दूर.दराज क्षेत्रों से लोग इलाज की उम्मीद में सुबह सुबह आईजीएमसी शिमला समेत प्रदेश के दूसरे अस्पतालों में पहुंचे, मगर उन्हें बिना उपचार घर लौटना पड़ा। आईजीएमसी में मरीज से मारपीट करने वाले डॉक्टर को टर्मिनेट करने के बाद तूल पकड़ गया है। इसके बाद आज आईजीएमसी से 450 डाक्टर एक साथ छुटृटी पर चले गए हैं। जबकि 50 फीसदी डॉक्टर 22 दिसंबर से ही छुट्टी पर चल रहे हैं। इससे हालात बेहद गंभीर बन गए हैं।
