-
Advertisement
देहरा में ढलियारा के मोड़ पर टैक्सी बनी आग का गोला,श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान
Taxi Caught Fire: कांगड़ा के देहरा उपमंडल के अंतर्गत ढलियारा के समीप बरवाड़ा नामक स्थान पर चलती टैक्सी में आग लग गई। ज्वालामुखी से जालंधर की ओर जा रही इस टैक्सी में सवार श्रद्धालुओं ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा के ढलियारा के मोड़ों पर बड़ा हादसा पेश आया है। #Accident #Dhaliyara #Kangra #Car #Fire #Destroyed #Dehra #Breaking #AnalPatrwal #HimachalAbhiAbhi #Vechile #SPDehra #HimachalPolice pic.twitter.com/xCCqtrvSI9
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 26, 2025
श्रद्धालुओं का सामान आग की चपेट में आकर जल गया
जानकारी के अनुसार टैक्सीज्वालामुखी से सवारियां लेकर जालंधर की ओर जा रही थी। टैक्सी को रोहित कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी अली मोहल्ला जालंधर चला रहे थे। जैसे ही गाड़ी ढलियारा के तीखे मोड़ पर पहुंची, अचानक उससे धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और एक बच्चे सहित सभी 9 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि श्रद्धालुओं का काफी सामान आग की चपेट में आकर जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी कुछ देरी से पहुंची, जिसके बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रविंद्र चौधरी

