-
Advertisement
माफ़ी मांग लेते तो ये स्थिति पैदा नहीं होती, स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की हड़ताल को बताया गलत
Himachal Doctor Strike: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को ग़लत बताया है। डॉ. शांडिल ने कहा कि जिस दिन रेजिडेंट डॉक्टर सीएम सुक्खू से मुलाक़ात करने के लिए आए थे, उस दिन आरोपी डॉक्टर को अपनी गलती के लिए माफ़ी मांग लेनी चाहिए थी। अगर आरोपी डॉक्टर माफ़ी मांग लेता, तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा। सरकार की ओर से सख़्त आदेश दिए गए हैं कि इमरजेंसी सर्विस किसी तरह बाधित न हो। सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू के आते ही इस मसले को सुलझाने का काम होगा।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि डॉक्टर को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए था, हम किसी के कैरियर के खिलाफ नहीं है, हमें लोक हित भी तो देखना है@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @ShivPShukla_Gov @jairamthakurbjp #DhaniRamShandil #HealthMinister #DoctorsStrike #PublicInterest pic.twitter.com/mgjtVDCKQF
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 27, 2025
किसी के करियर के ख़िलाफ़ नहीं हैं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने कहा है कि डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना ग़लत है। डॉक्टर का कार्य बेहद महत्वपूर्ण और ज़िम्मेदारी वाला है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह किसी के करियर के ख़िलाफ़ नहीं हैं लेकिन, इस सबके बीच लोगों की सुविधा के बारे में भी सोचना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल दबाव बनाने की कोशिश है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर गलती में सुधार की संभावना रहती है।
संजू चौधरी
