-
Advertisement
चंबा से दिल्ली जा रही HRTC की वोल्वो बस हादसे की शिकार, कोहरे के चलते टकराए वाहन
HRTC Bus Accident: चंबा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस हरियाणा के करनाल में आज सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में बस के चालक, परिचालक सहित करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
पांच गाड़ियां हादसे की शिकार हो गई
सोमवार सुबह उस समय हुई जब बस चंबा-दिल्ली रूट पर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी। अचानक घने कोहरे के वजह से पांच गाड़ियां हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में एचआरटीसी की बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आधा दर्जन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। राहत और बचाव कार्य हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है ।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

