-
Advertisement
Shimlaigmc / ResidentDoctors / StrikeEnds / HospitalsRelief / OPDResumes / CMSukhu
हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। लिहाजा आज अस्पतालों में डॉक्टर तीन दिन बाद ड्यूटी पर लौटे। इससे मरीजों को राहत मिली है। सुचारू रूप से OPD चल रही है अब मरीजों के आज से रूटीन जांच, टेस्ट और ऑपरेशन हो सकेंगे। बीते तीन दिनों के दौरान इमरजेंसी के अलावा सारे ऑपरेशन टाल दिए गए। अस्पतालों में मरीज परेशान रहे। दूरदराज से आए मरीजों-तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में सेवाएं दीं।दिल्ली से लौटने के बाद सीएम ने मामले की विस्तृत जांच शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आरडीए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। आरडीए इस जांच में शामिल रहेगा, आगामी रणनीति 3 जनवरी 2026 को होगी।

