-
Advertisement
डॉ राघव का टर्मिनेशन रिव्यू करने के लिए गठित होगी नई कमेटी, बीजेपी कर रही राजनीति
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर वापस अपने काम पर लौट आए हैं। सीएम सुक्खू ने डॉक्टरों की वापस काम पर आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राघव नरूला का टर्मिनेशन रिव्यू करने के लिए नई कमेटी का गठन होगा। सीएम ने कहा कि सरकार किसी भी डॉक्टर का करियर ख़राब नहीं करना चाहती है। टर्मिनेशन सरकार ने नहीं, बल्कि हॉस्पिटल की रिपोर्ट के आधार पर विभाग की ओर से किया गया है। सीएम ने कहा कि इस पूरे मामले में बीजेपी ने सिर्फ़ राजनीति की। प्रदेश में बीजेपी पांच गुटों में बंटी हुई है।
डॉ राघव निरुला के टर्मिनेशन को लेकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा – जल्द कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों की मांगों पर भी सरकार गौर करेगी@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @rajanipatil_in @Agnihotriinc @VinayKumar_INC #DMER #SOP #RDA #HMOA #Patient #FIR #PMO #PMModi pic.twitter.com/4wETvO2g0L
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 29, 2025
एक विधायक डॉक्टर के साथ ,दूसरा मरीज़ के साथ
सीएम सुक्खू ने कहा कि इस पूरे मामले में बीजेपी ने सिर्फ़ राजनीति की। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक विधायक इस पूरे मामले में डॉक्टर के साथ जबकि दूसरा विधायक के मरीज़ के साथ देता नज़र आया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। सरकार किसी का भी बुरा नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर तो कोई प्रतिक्रिया देने का अर्थ ही नहीं है, क्योंकि वे रोज़ाना कुछ न कुछ कहते ही रहते हैं। सीएम ने कहा कि डॉक्टरों के वापस काम पर लौटने से आम जनता को राहत मिलेगी.
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

