-
Advertisement
हिमाचल में 267 लेक्चरर व 512 हेडमास्टर्स को प्रमोशन, बने प्रिंसिपल, 15 दिन में देनी होगी जाइनिंग
Education Department: वर्ष 2026 शुरू होने से पहले हिमाचल में शिक्षा विभाग ने स्कूल लेक्चरर और हेडमास्टर को तोहफा दिया है। विभाग ने स्कूल लेक्चरर और हेडमास्टर को बतौर स्कूल प्रिंसिपल प्रमोट किया है। इस संबंध में शिक्षा सचिव की ओर से ऑर्डर भी जारी कर दिए है। शिक्षा विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर ये प्रमोशन दी गई है। आदेशों में 267 लेक्चरर को प्रोमोशन का तोहफा देकर प्रिंसीपल बनाया गया है, जबकि 512 हेडमास्टर्स को भी पदोन्नति देकर प्रिंसीपल बनाया गया है। कुल मिलाकर 779 लेक्चरर-हेडमास्टर को प्रिंसिपल बनाया है। ये प्रमोशन तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी। सभी पदोन्नत अधिकारियों को लेवल-21 वेतनमान दिया जाएगा।
वेतन निर्धारण का विकल्प एक महीने के भीतर देना होगा
आदेश में स्पष्ट किया गया कि प्रमोट प्रिंसिपल को FR-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से एक महीने के भीतर देना होगा। सभी को डिप्टी डायरेक्टर सेक्रेटरी कार्यालय में जाइनिंग रिपोर्ट देनी ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। इसके बाद, संबंधित डिप्टी डायरेक्टर सभी प्रिंसिपल की जॉइनिंग रिपोर्ट बनाकर 15 दिन के भीतर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को भेजेगे।
वर्तमान पोस्टिंग प्लेस पर कार्य करते रहेंगे
शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र पूरा होने तक सभी पदोन्नत प्रिंसिपल अपने वर्तमान पोस्टिंग प्लेस पर लेक्चरर-हेडमास्टर के रूप में ही कार्य करते रहेंगे। बता दें कि लंबे अरसे से स्कूल लेक्चरर और हैडमास्टर प्रोमोशन का इंतजार कर रहे थे। यह कैडर बार-बार सरकार से इस संबंध में अपनी बात उठा रहे थे, जिसके बाद अब सरकार ने उनकी मांग को पूरा कर दिया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

