-
Advertisement
नए साल की पहली सुबह करें ये काम, पूरे साल आपका जीवन रहेगा खुशहाल- बरसेगी कृपा
New Year 2026: साल 2026 का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, साल के पहले दिन की शुरुआत अगर सही ढंग से और कुछ विशेष शुभ कार्यों के साथ की जाए, तो पूरे 12 महीने मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन से दरिद्रता का नाश होता है। नववर्ष के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे साल बना रहता है। यही वजह है कि, लोग नए साल की शुरुआत शुभ और धार्मिक कार्यों से करना पसंद करते हैं, ताकि आने वाला समय सुखद और सकारात्मक बना रहे।
नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद शुभ माना जाता है। उठते ही सबसे पहले ईश्वर का स्मरण करें और मन ही मन नए वर्ष के लिए कृतज्ञता व्यक्त करें। इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाना विशेष फलदायी माना जाता है। घर के मंदिर या पूजा स्थल की साफ-सफाई करके दीपक जलाएं और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सुबह के समय भगवान गणेश, लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। इस बार नए साल पर प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन शिव जी की अलाधना का भी बड़ा महत्व रहेगा। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। नए साल के पहले दिन एक छोटा सा संकल्प जरूर लें, जैसे सत्य के मार्ग पर चलना, नियमित पूजा करना या किसी बुरी आदत को छोड़ना।

दान और शुभ कार्य-दोपहर के समय जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। इस दिन किसी गरीब या बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना भी विशेष फल देता है। ध्यान रखें कि दान हमेशा श्रद्धा और विनम्रता के साथ करें।
नए साल के पहले दिन वाणी और व्यवहार पर विशेष संयम रखना चाहिए। किसी से झगड़ा, कटु शब्द या नकारात्मक सोच से बचें। धार्मिक दृष्टि से यह माना जाता है कि साल के पहले दिन किया गया व्यवहार पूरे वर्ष दोहराया जाता है। इसलिए प्रेम, शांति और सहयोग की भावना रखें।

शाम के समय घर में दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे के पास दीपदान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रात को सोने से पहले भगवान का धन्यवाद करें और पूरे दिन की गलतियों के लिए क्षमा मांगें। सकारात्मक विचारों के साथ दिन का समापन करें, ताकि नए साल की शुरुआत शुभ ऊर्जा के साथ हो।
इस प्रकार धार्मिक नियमों और संयम के साथ बिताया गया 1 जनवरी 2026 साल की सकारात्मक शुरुआत करता है और पूरे वर्ष जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी बनाए रखता है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

