-
Advertisement
Healthcarecrisis / KangraHospitals / Doctorshortage / Pharmacistshortage
कांगड़ा के अधिकतर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। कहीं डॉक्टरों की कमी है, कहीं फार्मासिस्ट और तकनीकी स्टाफ नहीं है। स्थिति यह है कि कई जिला के कई जिला व सिविल अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी मशीनें तो मौजूद हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट और तकनीशियन न होने के कारण ये मशीनें सफेद हाथी बनी हुई हैं। नूरपुर के अंतर्गत सदवां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। “आरोग्य परम धनम्” की सोच के साथ खोला गया यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है। अस्पताल में आधुनिक मशीनें लगी हैं, लेकिन न तो स्थायी डॉक्टर तैनात हैं और न ही फार्मासिस्ट। नतीजतन, दूर-दराज़ गांवों से आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है।
