-
Advertisement
उत्तराखंड में HRTC की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौ#त, नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हुआ हादसा
HRTC Bus Accident: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस हादसा उत्तराखंड के कवाणू के पास चौपाल के नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग पर हुआ है। बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 32 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

नेरवा से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस शिमला जिला के तहत चौपाल के नेरवा से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही थी। हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। कवाणू के पास शूदोई खड्ड के पास हादसे की शिकार हो गई। बस हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है,।दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सीएम सुक्खू ने बस हादसे में राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।
रंजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
