-
Advertisement
PWDNegligence / LadBharol / LandslideThreat / Himachalpardesh / CMSukhu
लडभड़ोल क्षेत्र के खद्दर गांव में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही एक बुजुर्ग के लिए नासूर बन गई है। विभाग की अनदेखी के चलते एक रिटायर्ड कर्मचारी का आशियाना ढहने की कगार पर है। सड़क किनारे सुरक्षा डंगा और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से 80 वर्षीय रूप सिंह का मकान भूस्खलन की जद में आ गया है, लेकिन विभाग बजट का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। हालात यह हैं कि घर के बीम और पिलर चटक चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई खुदाई के बाद मलबे को रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। अब बारिश में ऊपर से आने वाला मलबा और पत्थर सीधे उनके घर की दीवारों से टकरा रहे हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है।
