-
Advertisement
किन्नौर में दर्दनाक हादसा, जानी लिंक रोड पर खाई में गिरी कार मां- बेटे सहित 4 की मौ#त
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर निचार उपमंडल अंतर्गत जानी लिंक रोड पर एक सड़क हादसे में मां -बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से है। हादसा उस समय हुआ जब कार (HP26B 8999) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन मौके पर
मृतकों की पहचान हिमेश कुमार( 19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी ,रामनी तहसील निचार, कृष्णा ( 42) पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी , रामनी तहसील निचार, सुषमा ( 47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे तहसील निचार , इंदर लाल( 30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी रामनी, तहसील निचार के रूप में हुई है। हादसे में विद्या कृष्ण ( 32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी,रामनी, तहसील निचार घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
