-
Advertisement
Oshin Sharma | Brand Promotion Video | SDM Shimla |
सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी सक्रियता और फिटनेस पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली हिमाचल की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक वीडियो है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है। प्रशासनिक जिम्मेदारी के अहम पद पर तैनात यह अधिकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक निजी कंपनी के उत्पादों को प्रमोट करती हुई नजर आईं, जिसके बाद काफी ट्रोल होने लगी तो उन्होंने फेसबुक से यह वीडियो डिलीट कर दिया। सवालों का दौर शुरू हुआ और मामला मुख्य सचिव संजय गुप्ता तक जा पहुंचा। उन्होंने पूरे मामले का पता करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15 (1) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कारोबार, नौकरी में शामिल नहीं हो सकता।
