-
Advertisement
बैठ जाओ,आउट नहीं है… साक्षी धोनी के सेलिब्रेशन पर MS Dhoni का क्यूट रिएक्शन
Sakshi Dhoni Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत हासिल कर ली है। इस मैच के दौरान का मजेदार और दिल छू लेने वाला पल वानखेड़े स्टेडियम में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच देखने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे थे। मैच के आखिरी पलों में साक्षी धोनी ने एक ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, मैच के दौरान18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सैम करन ने एक शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद सीधा बुमराह की ओर गई और उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया। ये देख साक्षी धोनी उत्साह में उछल-कूद करने लगीं, मानो विकेट गिर गया हो…..
बुमराह ने बम्प बॉल पर कैच पकड़ा। साक्षी को लगा कि गेंद आउट हो गई है और वह उछलने लगी।
धोनी ने उसे शांत होने को कहा। क्या मज़ेदार पल था भाई 😂❤️#T20WorldCup26 pic.twitter.com/1aYcv8nRLN
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 5, 2026
साक्षी को खुश होते देख धोनी ने मजाकिया अंदाज में हाथ के इशारे किया और बताया कि विकेट नहीं मिला है। बैठ जाओ …. आउट नहीं है…इसे देख आसपास बैठे लोग हंस पड़ें और धोनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल लेकिन गेंद जमीन को छू चुकी थी—यह एक बंप बॉल था, इसलिए विकेट नहीं मिला। मैदान पर सबको इसकी जानकारी थी कि ये एक बंप बॉल है साक्षी का ओवर-द-टॉप उत्साह इतना प्यारा था कि वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर फैंस इस पल को क्यूट मोमेंटबता रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
