-
Advertisement
दुनिया के इन पांच देशों का Health Care System है सबसे बेस्ट, जानें भारत का रैंक
Top 10 Countries with Best Health Care System: हर देश का स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा अलग-अलग है और उस देश के अनुसार ही वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं भी है। हमारे देश में स्वास्थ्य सुविओं को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। बढ़ती आबादी के हिसाब से शहरों से लेकर कस्बों में इस दिशा में कोई खास उपलब्धि नजर नहीं आती, ग्रामीण और दूर दराज के इलाको में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे चल रही है। इसी बीच अगर आप विदेश में बसने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि नई जगह पर बेहतर सेहत, साफ माहौल और मजबूत हेल्थ सिस्टम मिले तो ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स की रिपोर्ट आपके लिए काम की हो सकती है। चलिए अब आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे हेल्दी पांच देश कौन से हैं और इनमें भारत किस नंबर पर आता है।
नॉर्वेः इस लिस्ट में सबसे ऊपर नॉर्वे का नाम है। इस बार दुनिया का सबसे हेल्दी देश नार्वे को माना गया है। यहां औसत जीवन प्रत्याशा 83.46 साल है। साफ हवा, बेहतर पर्यावरण और मजबूत हेल्थ सिस्टम इसकी बड़ी खासियत है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो को यूरोप के सबसे हरित शहरों में गिना जाता है। यहां के लोग पैदल चलना, साइकिलिंग और आउटडोर एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं।
स्विट्जरलैंड-दुनिया से सबसे खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यहां औसत जीवन प्रत्याशा 84 साल से ज्यादा है। स्विट्जरलैंड में अनिवार्य हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम लागू है, जिससे सभी नागरिकों को बुनियादी हेल्थ सेवाएं मिलती है। प्रति व्यक्ति डॉक्टर और नर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है। साफ वातावरण और संतुलित जीवनशैली इसे हेल्दी देशों की लिस्ट में ऊपर रखती है।
फिनलैंड- फिनलैंड में हरित क्षेत्र की भरमार है, इसीलिए यब देश तीसरे नंबर पर है। यहां की हवा की गुणवत्ता यूरोप के कई देशों से बेहतर मानी जाती है. हालांकि शराब और तंबाकू सेवन जैसे कुछ हेल्थ रिस्क यहां मौजूद है, लेकिन सरकार की नीतियों और जागरूकता अभियानों के कारण स्थिति में सुधार देखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया- भारत से बहुत सारे लोग नौकरी या फिर शिक्षा के उद्देश्य से आस्ट्रेलिया है। इस देश की लाइफस्टाइल आउटडोर गतिविधियों पर आधारित है। यहां सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर खास ध्यान देती है। मेडिकेयर नाम का सार्वजनिक हेल्थ सिस्टम नागरिकों और स्थायी निवासियों को सस्ती सुविधा देता है. वहीं यहां औसत जीवन प्रत्याशा 84 साल के आसपास है।
स्वीडन- स्वीडन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है। यहां यूनिवर्सल हेल्थकेयर सिस्टम लागू है और सरकार जीडीपी का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य पर खर्च करती है। स्वीडन में साफ हवा और सक्रिय लाइफस्टाइल आम बात है।
रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान टॉप-10 या टॉप-20 हेल्दी देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है। विकसित देशों की तुलना में भारत और पाकिस्तान जैसे देशों को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण गुणवत्ता और जीवन प्रत्याशा जैसे पैमानों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
