-
Advertisement
Rajya Sabha Elections | Haryana Congress | Congress MLAs |
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बचाओ मिशन का जिम्मा पार्टी के 4 सांसदों को मिला है। इन्हें रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा लीड कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस के 5 सांसद हैं, जिनमें से कुमारी सैलजा अभी तक एक्टिव नजर नहीं आई हैं। सैलजा पार्टी प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध के नोमिनेशन के दौरान भी नहीं आईं थी। हालांकि बौद्ध ने दिल्ली में सैलजा से मुलाकात की थी। कांग्रेस के 37 में से 31 विधायकों को हिमाचल की राजधानी शिमला में कुफरी के पास होटल ट्विन टावर में ले जाया गया है। इसकी निगरानी हिमाचल पुलिस के पास है। चंडीगढ़ से जैसे ही विधायकों की 3 टैंपू ट्रैवलर हिमाचल सीमा में प्रवेश कीं, तभी हिमाचल पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। दूसरी तरफ, BJP ने भी अपनी राज्यसभा की दूसरी सीट को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। एक निर्दलीय विधायक ने दावा किया है कि उनके संपर्क में कांग्रेस के करीब 10 विधायक हैं। हालांकि, उन्होंने नामों का खुलासा नहीं किया। इतना संकेत जरूर दिया कि कुछ विधायक बिजनेसमैन हैं। उधर, कांग्रेस के बाद बीजेपी ने राज्यसभा आबजर्वर नियुक्त कर दिए हैं।
