-
Advertisement
HRTC की बस में गूंजी किलकारी, चलती Bus में लास्ट सीट पर हुई डिलीवरी
HRTC Bus : हिमाचल में कुछ ऐसा हुआ जो खबर बनकर फैल गया। दरअसल एचआरटीसी की चलती बस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मामला सिरमौर जिले से जुड़ा हुआ है। एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म देने का अपनी तरह का ये पहला मामला बताया जा रहा है। हरिपुरधार.नाहन रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई।
मां व बच्चे को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया
मलगांव के समीप एक गर्भवती महिला को उसका पति प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए सवार हुए। ये बस की पिछली सीट पर बैठ गए। जब बस दोसड़का पहुंची तो गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया और चिल्लाने लगी। ऐसे में बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आ गईं। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। बाद में मां व बच्चे को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।
-एचके पंडित

