-
Advertisement
Commercial Cylinder | LPG Gas Crisis | Domestic Cylinders |
उद्योगपतियों सहित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए राहत की खबर है। आज से प्रदेश में व्यावसायिक सिलिंडर की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति फिर शुरू हो गई है। इससे रोजाना लगभग 600 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर प्रदेश को मिलने शुरू हो गए हैं। सिलिंडरों की आपूर्ति में आई कमी का असर होटल, ढाबा और रेस्तरां कारोबार पर दिखाई देने लगा है। हिमाचल में रोजाना व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत लगभग 3012 व घरेलू की 30 हजार से अधिक रहती है। इसके मुकाबले कुछ दिनों में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बेहद कम रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति घटकर दर्जनों तक सिमट गई। प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास रोजाना लगभग 70 हजार घरेलू सिलिंडरों का स्टाक रहता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में जहां रोजाना लगभग तीन हजार सिलिंडर उपलब्ध हो रहे थे, वहीं मार्च में यह संख्या तेजी से घट गई। जबकि अस्पतालों, स्कूल व कॉलेजों के छात्रावासों में व्यावसायिक सिलेंडर दिए जा रहे हैं। आज से 20 प्रतिशत व्यावसायिक सिलिंडर का कोटा प्रदेश को मिलना शुरू हो गया है।
