-
Advertisement
Black Film | Vehicle | Challans |
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों के शीशों पर काली फिल्म या अंदर काले पर्दे लगाने को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों के शीशों पर अत्यधिक काली फिल्म या पर्दे लगाने वालों के चालान करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन के फ्रंट विंडशील्ड पर कम से कम 70 प्रतिशत विजिबिलिटी और साइड विंडो पर 50 प्रतिशत विजिबिलिटी होना अनिवार्य है। इससे कम विजिबिलिटी होने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अवैध काली फिल्म या पर्दे न लगाएं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। वाहनों के शीशों पर अत्यधिक काली फिल्म या पर्दे लगाने पर पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 1500 रुपये के चालान का प्रावधान है।

