-
Advertisement
cm sukhu | Vacancies | Docotors
हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 400 MBBS डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। सुंदरनगर से बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल के सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने कहा कि छह महीने में किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर हम मेडिकल टूरिज्म की तरफ बढ़ेंगे। मेडिकल कॉलेजों में भी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी, जरूरत के हिसाब से रेशनेलाइजेशन भी किया जाएगा। सरकार मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद भरने जा रही है। राज्य चयन आयोग के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा। सीएम ने कहा कि वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही पद भरे जाएंगे। सिफारिश की गुंजाइश खत्म करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू खत्म किए गए है। स्टाफ नर्स के खाली पदों को भी भर रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी को भी पूरा किया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि

