-
Advertisement
मुंबई में इस शख्स ने शुरू किया दुख बांटने का धंधा, साथ में रोने के लगेंगे 1000 रुपए- Video Viral
Viral Video: बदलती तकनीक और इंटरनेट की वजह से कई ऐसे काम हैं, जिन्हें बिना दुकान के भी आसानी से शुरू किया जा सकता है। आज हम आप को ऐसे धंधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आप का दिमाग चकरा जाएगा। एक शख्स ने लोगों के दुख सुनने को ही अपना बिजनेस बना लिया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला जुहू बीच का बताया जा रहा है। वहां पर एक व्यक्ति रेट लिस्ट लगाकर लोगों की परेशानियां सुनने का काम कर रहाहै। साथ ही एक साथ रोने के लिए भी अलग पैसे मिलते हैं। बीच के किनारे आदमी बोर्ड लगाकर बैठा हुआ है। उस बोर्ड पर लिखा हुआ है कि मामूली दुख सुनने के लिए 250 रुपए, बड़ा दुख सुनने के लिए 500 रुपए और साथ में बैठकर रोने के लिए 1000 रुपए देने होंगे। वीडियो बनाने वाला शख्स जब आदमी से पूछता है तो वो आराम से कहता है कि लोग सच में उसके पास आते हैं और अपनी बातें शेयर करते हैं।
मुंबई के जुहू बीच पर बैठा ये व्यक्ति लोगों के
दुःख बांटने का धंधा करता है,
अगर आपको अपना दुःख बाँटना है,
अपना दुखड़ा सुनाने के लिए कोई नहीं है,तो ये भाई आपकी मदद करेगा,
मामूली दुःख के लिए 250 रूपये
बड़े दुःख के लिए 500 रूपये
साथ में रोने के लिए 1 हज़ार रूपये का चार्ज लगता… pic.twitter.com/HglbEIZxi9— ANIL (@AnilYadavmedia1) March 20, 2026
वीडियो में आदमी ये भी दावा करता है कि वह लोगों की बात बिना जजमेंट के सुनता है और उनको सलाह देने की भी कोशिश करता है। उसका कहना है कि आज के वक्त में लोग अकेलेपन और तनाव से परेशान हैं, ऐसे में किसी की जरूरत होती है जो आपको सिर्फ और सिर्फ सुने ही। तो वो शख्स वो काम करता है और उसके पैसे चार्ज करता है। इसको कई लोग एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आइडिया भी बता रहे हैं। वायरल ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AnilYadavmedia1 ने शेयर किया गया है। एक शख्स ने कहा है कि बिजनेस करने का आइडिया होना चाहिए बस। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि भाई का स्टार्टअप तो बहुत ही ज्यादा आगे जाएगा। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि आजकल दुख सुनने वाला कोई नहीं है, इसलिए ही पैसे देकर सुनवाना पड़ेगा।
पंकज शर्मा

