-
Advertisement
Rahul Gandhi | Chharabra | Delhi Return |
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीन दिन की छुट्टियां बिताकर वापस दिल्ली लौट गए हैं। राहुल गांधी शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर पर रुके हुए थे। इससे पहले भी राहुल गांधी शिमला आते रहे हैं। कई बार राहुल प्रियंका गांधी के साथ भी शिमला आए। प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में पहाड़ी शैली में घर बना रखा है जहां वह आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। इसके बाद राहुल गांधी भी शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे,व आज वापस लौट गए हैं।

