-
Advertisement
Retired Army Men | Shot | Grandson |
हिमाचल के मंडी जिला में एक रिटायर फौजी ने अपने ही पोते को गोली मार दी। मंडी के बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव में गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल पोते को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मनीषा चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बहादुर सिंह की बहू मनीषा चौधरी के मुताबिक उनके ससुर बहादुर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अक्सर शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। रविवार रात को भी नशे में धुत होकर उन्होंने उनके साथ झगड़ा किया। मनीषा और उनके पति ने अपने ससुर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गंदी-गंदी गालियां देते रहे और मनीषा पर बंदूक तान दी।

