-
Advertisement
Jairam Thakur | Budget Session | PM Narendra Modi |
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के बीच में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं को बीच हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने सरकार के प्रमुख के रूप में जनसेवा का ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। जयराम ठाकुर की पीएम मोदी से इस मुलाकात के बाद हिमाचल की सियासी हलचले तेज हो गई हैं। चूंकि हर बार जयराम ठाकुर पर ये आरोप लगते हैं कि वह जब भी दिल्ली जाते हैं तो हिमाचल की आर्थिक मदद को रूकवाने का काम करते हैं। ऐसे में इस बार तो जयराम ठाकुर विधानसभा के बजट सत्र के बीच ही पीएम मोदी से मिल आए हैं। अब तय है आज या कल से इस पर सियासत शुरू हो जाएगी।

