-
Advertisement
डॉ राजेश ने ऊना में होने वाली सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा की टीमें की रवाना
Hockey Competition: हिमाचल हॉकी के सीनियर प्रेजीडेंट व जिला कांगड़ा के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने ऊना में होने जा रही हॉकी प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा की महिला व पुरुष टीम को आज रवाना किया। राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता ऊना में 26 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर सचिव सतेंद्र त्रेहन व कोषाध्यक्ष दिलीप चौधरी मौजूद रहे। पुरुष टीम में कप्तान अमरीक, कंचन, अजय/ करनाल, प्रियांशु, नितिन , विजय, मोहित रैना , अजय, अमन, रोहित, गौरव , ऋषभ, शुभम, रामदेव, आर्यन, सुजल व अश्वनी के अलावा टीम मैनेजर सुधीर मिश्रा और टीम कोच दिनेश कुमार शामिल है।
डॉ राजेश ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
दोनों टीमों को रवाना करने से पहले डॉ राजेश ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ राजेश ने कहा कि हॉकी के प्रति युवाओं में नजरिया बदला है ,जिससे अब हर प्रदेश में कई युवा खिलाड़ी सामने आ रहे है। प्रदेश में भी हॉकी में बदलाव हो रहा हैं। लिहाजा उन्होंने उम्मीद जताई की जिला कांगड़ा की दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करेगी और जिला का मान बढ़ाएगी।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

