-
Advertisement
Consumers | New Electricity Tariffs | Big Update |
हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास भवनों के मालिकों को अब बिजली महंगी मिलेगी। नगर निकायों से एनओसी नहीं लेने वाले इन उपभोक्ताओं पर घरेलू बिजली दरों का उच्चतम स्लैब लागू होगा। इन उपभोक्ताओं का अब 4.17 रुपये की जगह 6.11 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल आएगा। यानी इन उपभोक्ताओं को 1.94 रुपये प्रति यूनिट अधिक बिल चुकाना होगा। पहले इनसे सब्सिडी सहित 4.17 रुपये प्रति यूनिट शुल्क लिया जाता था। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू होगी। प्रदेश में साल 2022 से पहले बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को नगर निकायों से भवन के पास नक्शे का एनओसी लेना जरूरी था।

